फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   wheat purchased at 68 wheat purchasing centers

Hathras News: दो गेंहू क्रय केंद्र बढ़े, अब 68 केंद्रों पर होगी खरीद

Mon, 01 May 2023 09:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 May 2023 09:41 PM IST
सार

हाथरस में दो गेंहू क्रय केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। भारतीय खाद्य निगम द्वारा प्रस्तावित तहसील सासनी में उपमण्डी, सासनी तथा तहसील सिकन्द्राराऊ की नवीन मण्डी स्थल, सिकन्द्राराऊ में अतिरिक्त दो गेंहू क्रय केन्द्रों को अनुमोदित किया है। 

विज्ञापन
wheat purchased at 68 wheat purchasing centers
खरीद के लिए पहुंचा गेंहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में रबी विपणन वर्ष 2023-24 के तहत जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने रबी खरीद वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जनपद में क्रय एजेन्सी भारतीय खाद्य निगम द्वारा प्रस्तावित तहसील सासनी में उपमण्डी, सासनी तथा तहसील सिकन्द्राराऊ की नवीन मण्डी स्थल, सिकन्द्राराऊ में अतिरिक्त दो गेंहू क्रय केन्द्रों को अनुमोदित किया है। 

विज्ञापन


जनपद में दो गेहूं क्रय केन्द्रों के अनुमोदन के पश्चात गेहूं क्रय केन्द्रों की संख्या 68 हो गई। खाद्य विभाग के 5, पीसीएफ के 60 एवं भारतीय खाद्य निगम के 3 केन्द्र होंगे। डीएम ने गेंहू क्रय एजेन्सी भारतीय खाद्य निगम के जिला प्रभारी को निदेर्शित किया है कि गेहूं क्रय सम्बन्धी समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर शासनादेशानुसार खरीद कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed