{"_id":"5e8cb2598ebc3e75df756040","slug":"wheat-buying-start-from-15-april-hathras-news-ali230872279","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अप्रैल से जिले में होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अप्रैल से जिले में होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
किसानों के लिए राहत भरी खबर है। वह अपना गेहूं जिले के क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे, क्योंकि शासन स्तर से 15 अप्रैल से गेहूं खरीद का फरमान जारी हो गया है। जिले के 54 केंद्रों की मदद से गेहूं की खरीद होगी। सरकारी मशीनरी गेहूं खरीद की कवायद में जुटी हुई है।
गेहूं खरीद को लेकर शासन गंभीर है। इसलिए कृषि कार्य में लॉकडाउन की अवधि में छूट प्रदान की गई है। जिले में विभिन्न एजेंसियों के 54 क्रय केंद्रों की मदद से गेहूं की खरीद होगी। वैसे अभी तक लक्ष्य तय नहीं किया गया है। शासन से गेहूं खरीद का आदेश आते ही जिला खाद्य एवं विपणन विभाग तैयारी में जुट गया है। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि पंद्रह अप्रैल से गेहूं खरीद होगी, जिसका आदेश आ गया है। अभी गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित आना बाकी है।