फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wheat and potato crops lost due to cutting of Rajbeha track

Hathras: रजबहे की पटरी कटी, 50 बीघा गेहूं-आलू की फसल डूबी, किसानों ने जेसीबी लगाकर खुद ठीक की पटरी

Sat, 22 Feb 2025 01:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 01:38 AM IST
सार

ग्रामीणों और ग्राम प्रधान पूरन सिंह ने संयुक्त रूप से जेसीबी की मदद से कटी हुई पटरी को दोपहर तक ठीक किया, तब जाकर रजबहे का पानी खेतों में घुसना बंद हुआ।

विज्ञापन
Wheat and potato crops lost due to cutting of Rajbeha track
कुम्हरई में कटी रजवाहे की पटरी को ठीक करते किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद के गांव कुम्हरई से गुजर रहे जुगसना रजबहे में अचानक पानी छोड़े जाने से 21 फरवरी की सुबह इसकी पटरी टूट गई, जिससे इसका पानी आसपास के खेतों में घुस गया। इससे 10 किसानों की गेहूं और आलू की करीब 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई। सुबह पानी में डूबी फसलों को देख किसानों ने अपना माथा पकड़ लिया। किसानों को डर है कि अधिक पानी लगने की वजह से कहीं उनकी फसल न बर्बाद हो जाए।  

विज्ञापन


पानी आने से गांव कुम्हरई निवासी किसान सुरेश की छह बीघा, महेश की छह बीघा, महीपाल की सात बीघा, चित्रा की साढे तीन बीघा, मुकेश की चार बीघा, जयवीर की तीन बीघा, महेश की तीन बीघा, सुरेश की तीन बीघा, लालता प्रसाद की सात बीघा, बनी सिंह की छह बीघा आदि की लगभग 50 बीघा गेहूं व आलू की फसल जलमग्न हो गई। 
विज्ञापन


सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो वहां का हाल देखकर चिंतित हो गए। किसानों ने रजबहे की पटरी को ठीक करने के प्रयास शुरू कर दिए। मौके पर लेखपाल हेमंत ने भी डूबी फसल का जायजा लिया और इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि करीब 50 बीघा फसल जलमग्न हुई है। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान पूरन सिंह ने संयुक्त रूप से जेसीबी की मदद से कटी हुई पटरी को दोपहर तक ठीक किया, तब जाकर रजबहे का पानी खेतों में घुसना बंद हुआ। मौके पर सिंचाई विभाग के सींचपाल भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी सात बीघा आलू की फसल रजबहे के पानी से जलमग्न हो गई है। रजबहे में पानी छोड़ने से पहले इसकी सफाई कराई जानी चाहिए थी, लेकिन सिंचाई विभाग की लापरवाही से उनकी फसल में नुकसान होने की पूरी संभावना है। -महीपाल सिंह, किसान। 

मेरी भी करीब छह बीघा आलू की फसल में रजबहे की पटरी कटने की वजह से पानी भर गया। इससे फसल को भारी नुकसान हो सकता है। प्रशासन को जांच कराकर मुआवजा देना चाहिए। -महेश, किसान। 

रजबहे की पटरी कटने से मेरी भी करीब पांच बीघा आलू की फसल में पानी भर गया। काफी मेहनत व लागत लगाने के बाद फसल तैयार की थी, लेकिन लगता है पानी भरने वह कहीं बर्बाद न हो जाए। -वीरपाल, किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed