फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   well in Sikandarpur

कुएं पर हादसे की आशंका से प्रशासन परेशान

Wed, 06 Apr 2016 11:54 PM IST
hathras
hathras Updated Wed, 06 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
well in Sikandarpur
कुंए पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। सिकंदरपुर में कुएं के पानी से बीमारियां ठीक होने के दावे के बाद भीड़ उमड़ने का सिलसिला बुधवार को भी चलता रहा। गांव में दिन भर मेला लगा रहा। भीड़ से भरे वाहन दिन भर इस गांव के रास्ते पर नजर आ रहे हैं। सभी में कुएं के पानी से नहाने की होड़ मची है। इन सबके बीच कोई हादसा न हो जाए, इस आशंका को लेकर प्रशासनिक अधिकारी चिंतित हैं। 
विज्ञापन


कुएं पर उमड़ रही भीड़ को संभालने और मारामारी के बीच मारपीट की खबरों को देखते हुए एसपी ने हाथरस जंक्शन पुलिस को वहां की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह भी कहा है कि किसी भी सूरत में कुएं तक भीड़ को नहीं पहुंचने दिया जाए। अगर भीड़ का दवाब कुएं पर ज्यादा बढ़ा तो वहां हादसे की नौबत आ सकती है। भीड़ में अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों से भी सख्ती से निपटने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


इधर, जल निगम की रिपोर्ट के बाद डीएम भी इस मामले पर गंभीर नजर आ रहे हैं। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने बताया कि हमने जल निगम की टेस्ट रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। अब लोगों को यह समझना चाहिए कि कुएं का पानी पीने ही नहीं, बल्कि नहाने लायक भी नहीं है। गांव में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा और उनको इस बारे में जागरूक करने की भी कोशिश की जाएगी। संभावना है कि डीएम मंगलवार को खुद गांव जाकर कुएं का मुआयना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के बीमार होने से बढ़ी चिंता
सिकंदरपुर के कुएं का पानी पीकर लोगों के बीमार होने की खबरों ने यहां आने वालों की ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह गांव में पर्याप्त सतर्कता बनाए रखें। वहां चिकित्सा कर्मियों की टीम तैनात कर दें, ताकि किसी के बीमार पड़ने पर उसे तुरंत इलाज मुहैया हो सके। लोगों को यह समझाएं कि पानी पीने लायक नहीं है।


लगातार उमड़ रही भीड़ से डर है कि कहीं कुएं पर कोई हादसा नहीं हो जाए। लिहाजा पुलिस से कहा गया है कि वह कुएं के आसपास ज्यादा भीड़ जमा नहीं होने दें। लोगों को अब तो समझ लेना चाहिए कि कुएं का पानी कतई फायदेमंद नहीं है।
- केहरी सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed