फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Welcome to Jagrati Yatra on city visit

शहर आगमन पर जाग्रति यात्रा का किया जोशीला स्वागत

Sat, 03 Aug 2019 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Welcome to Jagrati Yatra on city visit
शहर आगमन पर जागृति यात्रा का किया जोशीला स्वागत
विज्ञापन

हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के दर्शन को उमड़ी भीड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाश पर्व की खुशी में कर्नाटक के गुरुनानक झीरा साहिब से शुरू हुई जागृति यात्रा शुक्रवार को शहर में पहुंची। इस जागृति यात्रा का शहर में स्थान-स्थान पर जोशीला स्वागत किया गया। जागृति यात्रा में हस्त लिखित गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी।
्र
यह जागृति यात्रा अलीगढ़ से शुक्रवार को चलकर दोपहर करीब 4 बजे के लगभग अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर पर पहुंची। जागृति यात्रा के लिए कई दिन से लोग तैयारियों में जुटे हुए थे। जागृति यात्रा गुरुवाणी का कीर्तन करते हुए यहां पहुंची। इसका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहर में स्थान स्थान पर तोरण द्वार भी बनाए गए थे। तदुपरांत यह जागृति यात्रा अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार पहुंची। वहां भी जागृति यात्रा का स्वागत किया गया। साथ में चल रहे जत्थे द्वारों का भी जोशीला स्वागत किया।
विज्ञापन

जागृति यात्रा में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पहले ग्रंथी बाबा बुड्डा द्वारा हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप भी शामिल थे। इसके दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जोशीले स्वागत के बाद यह यात्रा यहां से आगरा के लिए रवाना हो गई। स्वागत करने वालों में मुख्य रुप से गुरुद्वारा अध्यक्ष तजवंत कालरा, गुरुद्वारा संरक्षक गुलशन सूरी, मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह, नवीन अरोरा, हरमेश अरोरा, सरदार रनजीत सिंह, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, सरदार राजू सिंह, सुभाष अरोरा, अरुण मांटू, राजा मलिक, राजू चावला, अश्वनी सूरी, रामू अरोरा, श्यौराज मलिक, कैलाश चंद्र जैन, प्रवीण वार्ष्णेय, नरेंद्र सवलोक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed