फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Weighing of millet at the purchasing center in Hathras Mandi

हाथरस मंडी: क्रय केंद्र पर बाजरा की तौल न होने पर किसानों ने किया हंगामा, मनमाने तरीके से तौलने का लगाया आरोप

Sat, 15 Nov 2025 01:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 01:28 PM IST
सार

हाथरस मंडी में क्रय केंद्रों पर तौल न होने के कारण ट्रैक्टरों का भी अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है। किसानों ने क्रय केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। क्रेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। किसानों का आरोप था कि सिफारिश वाले किसानों का बाजरा पहले तौला जाता है।

विज्ञापन
Weighing of millet at the purchasing center in Hathras Mandi
क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा बाजरा, हंगामा करते किसान को समझाते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस  मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पर बाजरा की तौल न होने पर 14 नवंबर को किसानों ने हंगामा काटा। थाना हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामे को शांत कराया। किसानों ने मनमाने तरीके से तौल कराने का आरोप लगाते हुए एसडीएम सदर से भी इस मामले की शिकायत की।

विज्ञापन


किसानाें का आरोप था कि पिछले चार दिन से बाजरा लेकर आए हुए है, लेकिन अभी तक बाजरा नहीं तौला गया है। क्रय केंद्र संचालक मनमाने तरीके से बाजरा की तौल कर रहे हैं। इस कारण पूरी रात मंडी में खुले में बाजरा की रखवाली करनी पड़ रही है। किसानों का कहना था कि मंडी में इन-दिनों बाजरा से लदे हुए ट्रैक्टर खड़े हुए हैं।
विज्ञापन


केंद्रों पर तौल न होने के कारण ट्रैक्टरों का भी अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है। किसानों ने शुक्रवार की शाम को क्रय केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया। क्रेंद्र पर मौजूद कर्मचारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। किसानों का आरोप था कि सिफारिश वाले किसानों का बाजरा पहले तौला जाता है। गांव खोंदुआ से आए किसान कृष्ण कुमार ने पुलिस को फोन किया। पुलिस भी क्रय केंद्र पर पहुंच गई और किसानों को शांत कराया। इसके बाद बाजरा की तौल हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजरा की आवक इन दिनों ज्यादा मात्रा में हो रही है। इस कारण केंद्र पर तौल के लिए किसानों को थोड़ा इंतजार करना पड़ रहा है। एक किसान ने बाजरा की तौल में देरी की शिकायत की थी। बाजरा की तौल करा दी है।-राजीव वर्मा, एएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed