फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   we will find peace after praying god

भगवान का जप करने से मिलती है शांति

Wed, 24 Feb 2021 09:29 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
we will find peace after praying god
गिर्राज महाराज के स्वरूप को भोग लगाते श्रद्धालु। - फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

भगवान की स्तुति करने से मन को शांति मिलती है। भगवान का जप करने से परिवार में हमेशा शांति का वातावरण रहता है। यह बातें गांव बनवारीपुर में स्थापित श्रीबांकेबिहारी जी महाराज के मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य देवकीनंदन ठाकुर जी ने कहीं।
भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि मन से याद करने पर भगवान स्वयं ही भक्त को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। आचार्यश्री ने गोवर्धन पूजा की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में ऊंचा पद व कद पाने पर कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार मनुष्य को धीरे-धीरे नष्ट कर देता है।
विज्ञापन

आचार्य ने कहा कि जब नंदगांव के बाशिंदे इंद्र की पूजा करते तो भगवान श्रीकृष्ण ने नंदबाबा सहित सभी ग्वालों को इंद्र की पूजा करने से रोकते हुए गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए कहा। भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर जब नंद गांव के ग्रामीणों ने गोवर्धन की पूजा की तो अहंकार के वशीभूत होकर इंद्र ने अपना क्रोध जाहिर करते हुए बृज क्षेत्र में भयंकर बारिश शुरू कर दी तो भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर गिरिराज पर्वत को धारण कर इंद्र के कोप से ग्वाल वालों की रक्षा की और इंद्र के अभिमान का मर्दन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सपा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने आचार्य देवकीनंदन ठाकुर का चांदी का मुकुट पहनाकर व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। आयोजक अवधेश जादौन ने गोवर्धन महाराज के स्वरूप का विधि-विधान से रोली-चावल से तिलक किया और भगवान को भोग लगाया।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, पप्पू सिंह पूर्व एमएलसी, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, रामबेटी जादौन, अवधेश जादौन, अरुण कुमार जादौन, बसंत कुमार जादौन, सुनील कुमार जादौन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डंबर सिंह, सुशील जादौन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed