फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Waterlogging without rain, dirty water entering houses

Hathras News: बिन बारिश जलभराव, घरों में घुस रहा गंदा पानी, बढ़ रहा मच्छरों का आंतक, परेशान नगला तंदुआ की जनता

Mon, 26 Jun 2023 02:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 02:20 AM IST
सार

जलभराव के चलते यहां मच्छरों का आंतक है। इस कारण लोग चैन से सो भी नहीं पाते हैं। नगला सड़क मार्ग पर जलभराव के चलते लोगों को अन्य रास्तों से शहर की दूरी तय करनी पड़ रही है। कई बार लोगों ने जलभराव के निदान की मांग की। आज तक हालत जस के तस बने हुए हैं। पानी निकासी न होने के कारण लोगों में गुस्सा है।

विज्ञापन
Waterlogging without rain, dirty water entering houses
नगला तंदुला में जल भराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के नगला तंदुला सहित कई इलाकों में बिन बरसात के जलभराव हो रहा है। घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है। कई बार क्षेत्रीय लोगों ने समस्या के निदान की मांग की। आज तक हालत जस के तस बने हुए हैं। इसका खामियांजा करीब दस हजार लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर में पानी निकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस कारण निचले इलाकों में बिन बरसात के जलभराव रहता है। शहर के नगला तंदुला, मडइया, नगला सड़क, पत्थर वाली रोड, श्याम सरोवर आदि इलाकों के करीब दस हजार मकानों के पास पानी बिन बरसात के हिलोरे मारता है। अब बारिश की शुरुआत होने के साथ इन इलाकों में जल स्तर बढ़ने का खतरा सता रहा है। 
विज्ञापन


जलभराव के चलते यहां मच्छरों का आंतक है। इस कारण लोग चैन से सो भी नहीं पाते हैं। नगला सड़क मार्ग पर जलभराव के चलते लोगों को अन्य रास्तों से शहर की दूरी तय करनी पड़ रही है। कई बार लोगों ने जलभराव के निदान की मांग की। आज तक हालत जस के तस बने हुए हैं। पानी निकासी न होने के कारण लोगों में गुस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगला तंदुला इलाके में पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इस कारण बिन बारिश के हर समय जलभराव रहता है। कई बार पालिका प्रशासन से समस्या के निदान के लिए गुहार लगाई। अभी तक आश्वासन ही मिला है। -फिरोज बानो निवासी

पालिका प्रशासन मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। नगला सड़क मार्ग पर जलभराव हो रहा है। इसके अलावा नगला तंदुला, मढइया सहित कई इलाकों में काफी समय से जलभराव है। करीब दस हजार लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। -सिराजुद्दीन निवासी

जलभराव दिनचर्या में शामिल हो गया है। जलभराव के कारण बीमारियां पैर पसारती है। अब बारिश के दिनों में और बुरा हाल होगा। पालिका पानी निकासी के लिए अभी तक कोई ठोस इंतजाम नहीं कर सकी है। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -वकील, निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed