{"_id":"5776afa34f1c1b943479afe2","slug":"water-works-performance-against-vijay-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय नगर में वाटर वर्क्स के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय नगर में वाटर वर्क्स के खिलाफ प्रदर्शन
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
विजयनगर में पेयजल आपूर्ति ठप होने पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मुरसान गेट और विजय नगर क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। बिजली गुल होने के बाद स्थिति और भी अधिक खराब हो जाती है। नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों में रोष है। विजय नगर के लोगों ने जलकल संस्थान और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
लोगों का आरोप था कि पिछले आठ दिन से लगातार नगर पालिका और जलकल संस्थान में शिकायत की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। यदि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर पालिका का घेराव किया जाएगा। जेई से भी शिकायत की गई है, लेकिन वह रोज आजकल-आजकल कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में अशोक वार्ष्णेय, सुनीता देवी, ममता देवी, नीलम वर्मा, आरती अग्रवाल, राधा वार्ष्णेय, नितिन, रूबी, मीरा शर्मा, लौरी, पूजा वार्ष्णेय, गुड्डू वर्मा, अशोक लाला आदि शामिल थे।