फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Warning to stop work if honorarium is not paid

Hathras News: मानदेय न मिलने पर कार्य ठप करने की चेतावनी

Tue, 17 Feb 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 17 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Warning to stop work if honorarium is not paid
विकास खंड हाथरस के सभी तकनीकी सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों ने पिछले दो वर्षों से मानदेय का भुगतान न होने पर रोष व्यक्त किया है। सोमवार को कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक को संबोधित शिकायती पत्र सौंपकर जल्द भुगतान न होने पर मनरेगा के कार्यों के ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 का मानदेय लंबे समय से बकाया है। इसके अलावा जून 2024 से ईपीएफ का पैसा भी उनके खातों में जमा नहीं किया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि बजट एडमिन के खाते में उपलब्ध होने के बावजूद विभाग द्वारा भुगतान में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन




प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जब तक मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक वे कार्य करने में असमर्थ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed