{"_id":"63f9dbeb44dfc265de049983","slug":"wall-collapsed-woman-died-due-to-being-buried-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पशुओं को खिला रही थी चारा, भरभराकर गिरी दीवार, महिला की दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पशुओं को खिला रही थी चारा, भरभराकर गिरी दीवार, महिला की दबने से मौत
Sat, 25 Feb 2023 03:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 Feb 2023 03:29 PM IST
सार
हाथरस में सहपऊ थाने के गांव कोंकना कलां में महिला सुबह पशु बांधने वाले स्थान पर लगी टिनशेड के नीचे पशुओं को चारा डालने के बाद दीवार के सहारे बैठकर बकरी के बच्चे को दूध पिला रही थी। अचानक पक्की दीवार गिर गई, जिसमें महिला दब गई।
विज्ञापन
गिरी हुई दीवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला टिनशेड के नीचे पशुओं को चारा खिला रही थी कि तभी पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार में दबने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हाथरस में सहपऊ थाने के गांव कोंकना कलां में 32 वर्षीय रूबी देवी पत्नी बाल किशन उर्फ बलुआ शनिवार की सुबह पशु बांधने वाले स्थान पर लगी टिनशेड के नीचे पशुओं को चारा डालने के बाद दीवार के सहारे बैठकर बकरी के बच्चे को दूध पिला रही थी।
विज्ञापन
अचानक पक्की दीवार गिर गई, जिसमें महिला दब गई। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और परिजन उसे आगरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। दीवार गिरने से बकरी का बच्चा और भेंस का बच्चा भी घायल हो गया।
विज्ञापन