{"_id":"6443f556483bfe5bfe056718","slug":"waiting-over-no-news-of-bjp-candidates-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: इन्तहा हो गई इंतज़ार की, आई ना कुछ खबर भाजपा प्रत्याशियों की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: इन्तहा हो गई इंतज़ार की, आई ना कुछ खबर भाजपा प्रत्याशियों की
Sat, 22 Apr 2023 08:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Apr 2023 08:25 PM IST
सार
सपा, बसपा, कांग्रेस ने कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी, लेकिन शाम तक भाजपा आलाकमान ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की थी। नगर निकाय चुनाव में टिकट पाने के लिए सबसे ज्यादा घमासान भाजपा में ही है। सबसे ज्यादा दावेदार भी भाजपा में ही है।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में शनिवार को पूरे दिन लोगों की टकटकी नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को लेकर लगी रही। देर शाम तक भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की थी। प्रत्याशियों के नामों को लेकर लोग अपने-अपने कयास लगा रहे थे।
विज्ञापन
सपा, बसपा, कांग्रेस ने कुछ सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी, लेकिन शाम तक भाजपा आलाकमान ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की थी। नगर निकाय चुनाव में टिकट पाने के लिए सबसे ज्यादा घमासान भाजपा में ही है। सबसे ज्यादा दावेदार भी भाजपा में ही है।
विज्ञापन
भाजपा की कोर कमेटी द्वारा प्रमुख दावेदारों के नाम भेजे जा चुके हैं। उम्मीद लगाई जा रही थी कि आलाकमान आज प्रत्याशियों की घोषणा कर देगा, लेकिन भाजपा ने देर शाम तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की।
विज्ञापन