{"_id":"64888b6b0156b67aea0300b5","slug":"vrindavan-saint-pagal-baba-kept-15-thousand-rupees-stolen-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वृंदावन संत पागल बाबा के सिरहाने रखे 15 हजार रुपए चोरी, पुलिसकर्मी पर तहरीर फेंकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वृंदावन संत पागल बाबा के सिरहाने रखे 15 हजार रुपए चोरी, पुलिसकर्मी पर तहरीर फेंकने का आरोप
Tue, 13 Jun 2023 08:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 13 Jun 2023 08:59 PM IST
सार
संत पागल बाबा का आरोप है कि पुलिस कर्मी ने तहरीर फेंकते हुए कहा कि कहीं भी शिकायत करा लो, कोई कार्रवाई नहीं होगी। कोतवाली प्रभारी गौरव सक्सेना का कहना है कि वह फिलहाल बाहर है। जांच करा कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
वृंदावन के संत पागल बाबा चोरी की तहरीर दिखाते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में हसायन कस्बा के मोहल्ला जाटवान कोलियान खुर्द में बंद इत्र फैक्ट्री के अंदर रह रहे वृंदावन के संत पागल बाबा के कमरे से रविवार को 15 हजार रुपये चोरी हो गए। जब वह पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। बाबा का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। कोतवाली प्रभारी ने कहा है कि वह इस शिकायत की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
संत पागल बाबा का आरोप है कि पुलिस कर्मी ने तहरीर फेंकते हुए कहा कि कहीं भी शिकायत करा लो, कोई कार्रवाई नहीं होगी। कोतवाली प्रभारी गौरव सक्सेना का कहना है कि वह फिलहाल बाहर है। जांच करा कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
बाबा मंदिर में पिछले काफी समय से रह रहे है। उन्होंने कुछ दिनों पहले श्रीरामकथा का आयोजन कराया था। बाबा ने बताया कि रविवार को उनके कमरे में बिस्तर के सिरहाने की तरफ रखे 15 हजार रुपये चोरी हो गए। बाबा ने कहा कि वह पुलिस कर्मी का नाम तो नहीं जानते मगर सामने आने पर पहचान लेगें।
विज्ञापन