फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Voting boycott in Hasayan village Pora

दंपती हत्याकांड: नामजदों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साया कुशवाहा समाज, किया मतदान बहिष्कार

Sun, 28 Apr 2024 10:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 10:06 PM IST
सार

पोरा में होली पर हुए दंपती हत्याकांड हुआ। जिसमें पांच नामजद आरोपियों पर कार्रवाई न होने से गुस्साए कुशवाह समाज के लोगों ने 7 मई को हाथरस लोकसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया है।

विज्ञापन
Voting boycott in Hasayan village Pora
कुशवाहा समाज के लोग चुनाव बहिष्कार का ऐलान करते हुए - फोटो : स्वयं

विस्तार

हसायन विकासखंड क्षेत्र के गांव पोरा में होली पर हुए दंपती हत्याकांड में नामजद आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने व पीड़ित परिजनों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस नहीं होने से कुशवाहा समाज के लोग आक्रोशित हो गए हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव कानऊ के माजरा भूपालगढ़ी के कुशवाहा समाज के लोगों के द्वारा लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि दपंती हत्याकांड के पांच नामजद आरोपी हैं। मगर पुलिस ने आज तक दो नामजदों को गिरफ्तार नहीं किया है। हत्याकांड के बाद कुछ लोगों के द्वारा लगाए गए जाम के दौरान पुलिस ने पीड़ित पक्ष के लोगों के खिलाफ ही झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसलिए 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया व कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कुशवाहा समाज के लोग मतदान नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed