{"_id":"6432fec554e9418dfd0002fc","slug":"viral-video-of-young-man-dancing-on-dj-with-pistol-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक ने किया तमंचे पे डिस्को, वीडियो वायरल होते ही पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक ने किया तमंचे पे डिस्को, वीडियो वायरल होते ही पुलिस कर रही तलाश
Sun, 09 Apr 2023 11:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:37 PM IST
सार
पिस्टल के साथ डांस करने वाला यह युवक, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, वह शहर के एक सट्टा माफिया का पुत्र है। हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि यह वीडियो संज्ञान में आया है। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किस स्थान का है।
विज्ञापन
तमंचे के साथ डीजे पर युवा
- फोटो : वीडियो ग्रेब
विस्तार
सोशल मीडिया पर लगातार शस्त्र प्रदर्शन के वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब एक और नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें एक युवक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में पिस्टल लगी है। यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
चर्चा है कि पिस्टल के साथ डांस करने वाला यह युवक, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, वह शहर के एक सट्टा माफिया का पुत्र है। हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि यह वीडियो संज्ञान में आया है। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किस स्थान का है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को हुई एक शादी में स्टेज पर बैठी दुल्हन के द्वारा चार हवाई फायर करने का वीडियो आठ अप्रैल को वायरल हुआ, था जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।