{"_id":"6570c59386fa58d52102efe4","slug":"vinod-jat-arrested-family-reached-kotwali-with-villagers-hathras-news-c-64-1-sali1007-458-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विनोद जाट गिरफ्तार, परिजन ग्रामीणों के साथ पहुंचे कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विनोद जाट गिरफ्तार, परिजन ग्रामीणों के साथ पहुंचे कोतवाली
Thu, 07 Dec 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
विनोद जाट की गिरफ्तारी के बाद कोतवाली के बाहर खड़े ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Samvad
क्षेत्र के गांव महामौनी में मंगलवार की शाम को थाना पुलिस के साथ आगरा पुलिस ने कुख्यात अपराधी विनोद जाट के घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद बाद मंगलवार की रात को बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ विनोद के परिजन कोतवाली मुरसान पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें विनोद जाट के खिलाफ एक मुकदमे में वारंट जारी होने के मामले में गिरफ्तारी होने की जानकारी देकर वहां से हटाया।
पुलिस के समझाने के बाद भी विनोद जाट के परिजन सहित ग्रामीण कई घंटे तक मुरसान कोतवाली के बाहर ही जमे रहे। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस विनोद के साथ कुछ अनहोनी न कर दे, इसलिए वह लोग पुलिस के पास मामले की जानकारी करने आए थे। मुरसान थानाध्यक्ष ने बताया कि विनोद जाट को आगरा पुलिस लेकर गई है। संवाद