फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Villagers troubled by waterlogging put up banners calling for an election boycott.

Hathras News: जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने लगाए चुनाव बहिष्कार के बैनर

Tue, 25 Aug 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 25 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by waterlogging put up banners calling for an election boycott.
गांव मोहनपुरा में लगा चुनाव बहिष्कार का बैनर।संवाद - फोटो : Samvad
ग्राम पंचायत कोटा के गांव मोहनपुर में जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान करते हुए विकास नहीं तो वोट नहीं के बैनर लगा दिए। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग समेत गांव के अधिकांश रास्तों पर पानी और कीचड़ भरा रहने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आए-दिन लोग और बच्चे कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव की आबादी करीब 500 है, जिसमें 40-45 मकान और लगभग 200 मतदाता हैं। समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान योगेश कुमार और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जलभराव का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

चुनाव बहिष्कार की सूचना पर मुरसान के खंड विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा, एडीओ पंचायत भीष्म नारायण सिंह और सचिव मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद राजस्व टीम ने भी गांव पहुंचकर पानी की निकासी के लिए पैमाइश की। सहायक विकास अधिकारी पंचायत भीष्म नारायण सिंह ने बताया कि जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed