फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vigilance arrested the female clerk of CMO Hathras office for taking 45 thousand bribe

Hathras: 45 हजार रिश्वत लेते महिला लिपिक को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, सीएमओ के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज

Fri, 12 Jul 2024 10:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 12 Jul 2024 10:14 PM IST
सार

12 जुलाई को वरिष्ठ सहायक मधु भाटिया ने तय की गई रिश्वत की धनराशि 45 हजार रुपये के साथ ननकेश विमल को सीएमओ कार्यालय के निकट बुलाया। यहां विजिलेंस टीम ने 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़तार किया।

विज्ञापन
Vigilance arrested the female clerk of CMO Hathras office for taking 45 thousand bribe
हाथरस सीएमओ कार्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस सीएमओ कार्यालय में तैनात महिला लिपिक को वेतन व एरियर निकालने के लिए 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस आगरा की टीम ने गिरफ्तार किया है।  इस मामले में सतर्कता अष्ठठापान आगरा पुलिस ने सीएमओ व वरिष्ठ सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। 

विज्ञापन


सीएचसी मुरसान में तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी ननकेश विमल ने विजिलेंस में शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि वर्ष 2023 के माह सितंबर, अक्टूबर , नवंबर वेतन रुका हुआ है। यहां तक कि पांच साल का एरियर का भुगतान भी नहीं किया है। भुगतान करने के लिए टालमटोल किया जा रहा था। भुगतान के लिए 45 हजार रुपये मांगे गए थे। 
विज्ञापन


ननकेश ने बताया कि उसकी पत्नी विशाखा दिवाकर को कुछ साल से सड़क दुर्घटना के चलते कोमा में पड़ी हुई है। पत्नी के इलाज के लिए पैसे तक नहीं रहे हैं। मेरी पत्नी सादाबाद सीएचसी पर स्टाफ नर्स के तौर पर तैनात थी। ननकेश ने यह भी बताया कि मैं मेडिकल लीव पर रहा था। उस दौरान को वेतन रुका हुआ है। करीब 3.50 लाख रुपये वेतन व एरियर का भुगतान बकाया है। कई बार भुगतान निकालने के लिए गुहार लगाई थी, लेकिन हर बार पैसे की डिमांड हो रही थी। भुगतान न मिलने की दशा में इसकी शिकायत की विजिलेंस आगरा से की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा विजिलेंस द्वारा मामले की जांच की गई। जांच में मामला सही पाया गया। 12 जुलाई को वरिष्ठ सहायक मधु भाटिया ने तय की गई रिश्वत की धनराशि 45 हजार रुपये के साथ ननकेश विमल को सीएमओ कार्यालय के निकट बुलाया। यहां विजिलेंस टीम ने 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़तार किया।पुलिस टीम ने बताया कि इसमें 40 हजार रुपये सीएमओ व पांच रुपये स्वयं के लिए वरिष्ठ सहायक द्वारा मांगे गए थे। सीएमओ मंजीत सिंह व वरिष्ठ सहायके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

वरिष्ठ सहायक व सीएमओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीएमओ द्वारा ही उक्त कर्मी का भुगतान होना था, लेकिन यह कई महीनों से चक्कर लगा रहा था। शिकायत के बाद जांच की गई तो मामला सही पाया गया। आज यह लिपिक पैसे लेकर शायद सीएमओ के घर ही जा रही थी, लेकिन रास्ते ही पकड़ी गई। जल्द ही सीएमओ मंजीत सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। अगर जरुरत पड़ती है तो गिरफ्तारी भी की जाएगी। -शगुन गौतम, एसपी विजिलेंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed