{"_id":"662fdf92a6ca473d1f018c2f","slug":"video-of-young-man-being-beaten-with-sticks-circulated-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक को लाठी-डंडों से पीटने का वीडियो प्रसारित, घायल को पुलिस ने भेजा उपचार के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक को लाठी-डंडों से पीटने का वीडियो प्रसारित, घायल को पुलिस ने भेजा उपचार के लिए
Mon, 29 Apr 2024 11:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:28 PM IST
सार
कुछ युवक एक युवक को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। वह युवक खुद को बचाने की गुहार लगाते हुए चिल्ला रहा था। अन्य युवक ने हस्तक्षेप किया तो आरोपियों ने उसके सिर में धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पिटाई का वीडियो प्रसारित
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव भगत पिथैर निवासी ट्रैक्टर चालक गिर्राज सिंह पुत्र जयपाल ने पुलिस को बताया कि वह 28 अप्रैल की रात को ट्रैक्टर लेकर गांव कंचना की तरफ जा रहा था। इस दौरान गांव उदयभान के कुछ युवक एक युवक को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। वह युवक खुद को बचाने की गुहार लगाते हुए चिल्ला रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने हस्तक्षेप किया तो आरोपियों ने उसके सिर में धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस को देखकर मौके से दोनों दोनों पक्षों के लोग भाग गए, जबकि बीच-बचाव करने वाले घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए भिजवाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।
विज्ञापन