{"_id":"64907a0f32d449836d0ecaa6","slug":"video-of-sevadar-drinking-alcohol-in-temple-goes-viral-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महफिल जमाकर मंदिर में शराब पीते सेवादार का वीडियो वायरल, चारी हो चुके हैं देवालय से कीमती सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महफिल जमाकर मंदिर में शराब पीते सेवादार का वीडियो वायरल, चारी हो चुके हैं देवालय से कीमती सामान
Mon, 19 Jun 2023 09:24 PM IST
चमन शर्मा
रविंद्र कुमार दीक्षित, अमर उजाला, हाथरस
रविंद्र कुमार दीक्षित, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 19 Jun 2023 09:24 PM IST
सार
ग्रामीणों ने सेवादार को कुछ महीने पहले ही मानदेय पर रखा है। ग्रामीणों द्वारा जब सेवादार से मंदिर में शराब पीने के लिए मना किया गया, तो सेवादार ने ग्रामीणों से झगड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने सेवादार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मंदिर में शराब पीता सेवादार व एक अन्य व्यक्ति
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हाथरस में मुरसान के गांव जटोई में एक मंदिर पर रह रहे सेवादार का मंदिर परिसर में एक अन्य व्यक्ति के साथ बैठकर शराब पीने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों में इसे लेकर आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सेवादार को कुछ महीने पहले ही मानदेय पर रखा है। ग्रामीणों द्वारा जब सेवादार से मंदिर में शराब पीने के लिए मना किया गया, तो सेवादार ने ग्रामीणों से झगड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने सेवादार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के निकट यह मंदिर काफी पुराना है। इसके नाम खेत भी है, जिससे लाखों रुपये की आय होती है। इस पैसे से ही इस प्राचीन मंदिर की देखभाल की जाती है और सेवादार को भी हर महीने मानदेय दिया जाता है। मंदिर से कई बार चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन