फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Video of fight between principal and senior clerk

Hathras: प्रधानाचार्य-वरिष्ठ लिपिक में मारपीट का वीडियो आया सामने, दोनों का शांतिभंग में हुआ था चालान

Sat, 09 Nov 2024 05:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 05:56 PM IST
सार

विद्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक व एसडीएम सदर पहुंच गये। दोनों अधिकारियों ने शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। वरिष्ठ लिपिक को विद्यालय से हटाकर सदर तहसील से अटैच कर लिया।

विज्ञापन
Video of fight between principal and senior clerk
मारपीट को शांत कराते विद्यालय स्टाफ के लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस में कस्बा मुरसान के जीएसएएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और वरिष्ठ लिपिक के बीच 26 अक्तूबर को हुई मारपीट का वीडियो प्रसारित हो रहा है। सीसीटीवी के 6 मिनट 50 सेकेंड के इस वीडियो में प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद अपने ही विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक नयन कमल अग्रवाल की जूते मारकर पिटाई करते दिख रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


गौर हो कि इस मामले में मुरसान पुलिस ने उसी दिन दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया गया था, लेकिन अब किसी ने वीडियो प्रसारित कर दिया है। प्रसारित वीडियो में जीएसएएस इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक नयन कमल अग्रवाल अपनी उपस्थित दर्ज कराने के लिए प्रधानाचार्य के कक्ष में पहुंचते दिखते हैं। प्रधानाचार्य के पास रखे रजिस्टर को मांग रहे हैं, लेकिन प्रधानाचार्य देरी से आने का कारण बताते हुए उनकी अनुपस्थित दर्ज होने की बात कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई। प्रधानाचार्य ने लिपिक के साथ पहले तो हाथापाई की और बाद में जूते से मारा-पीटा। यह मारपीट की घटना सवा दस बजे की है। वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है।
विज्ञापन

 
दूसरे दिन 27 अक्तूबर को विद्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक व एसडीएम सदर पहुंच गये। दोनों अधिकारियों ने शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। वरिष्ठ लिपिक को विद्यालय से हटाकर सदर तहसील से अटैच कर लिया। बता दें कि प्रधानाचार्य और वरिष्ठ लिपिक के बीच पिछले कई महीनों से झगड़ा हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed