फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Video of burning copy of Manusmriti goes viral

Hathras News: मनुस्मृ़ति की प्रति जलाने का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 29 Dec 2023 09:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 09:16 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर हाथरस के एक पार्क में मनु स्मृति की प्रति को जलाते हुए का वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में एक महिला और पुरूष नारेबाजी करते हुए धार्मिक पुस्तक को जला रहे हैं। इस पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Video of burning copy of Manusmriti goes viral
वायरल वीडियो में धार्मिक पुस्तक को जलाते हुए तीन लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस में मनुस्मृति की प्रति जलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे अलीगढ़ रोड स्थित एक पार्क का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने एक व्यक्ति की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक युवती मनुस्मृति की प्रति जलाते हुए नजर आ रही है। उसके साथ तीन युवक भी दिख रहे हैं। ये चारों लोग मनुस्मृति मुर्दाबाद और भारतीय संविधान जिंदाबाद के नारे  लगा रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर अशोक कुमार दीक्षित निवासी बांके बिहारी आर्चिड बालापट्टी ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


इसमें इन्होंने कहा है कि एक युवती ने अपने तीन पुरुष साथियों सहित नवग्रह मंदिर के सामने एक पार्क में खड़े होकर मनुस्मृति की प्रति को जला रहे हैं और समाज के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। धार्मिक पुस्तक को जलाकर धार्मिक आघात पहुंचाया है, जिससे समाज के विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता का वातावरण बनेगा। सीओ सादाबाद गोपाल सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed