फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Video of black marketing of fertilizer goes viral, creates ruckus

Hathras News: खाद की कालाबाजारी का वीडियो वायरल, हंगामा

Sat, 04 Nov 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 04 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Video of black marketing of fertilizer goes viral, creates ruckus
मांग के सापेक्ष आपूर्ति न होने से क्षेत्र में डीएपी के लिए मारामारी मची हुई है। क्षेत्र में सहकारी समितियों पर ताला लटक हुआ है। खाद लेने पहुंच रहे किसान मायूस होकर लौट रहे हैं। किसानों का आरोप है कि दिन में किल्लत दिखाई जा रही है और रात के अंधेरे में खाद की कालाबाजारी की जा रही है। रात में खाद की कालाबाजारी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद मंडी समिति स्थित खाद की दुकान पर किसानों की भीड़ जुट गई और उन्होंने वहां हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन




यह वीडियो मंडी समिति स्थित एक खाद की दुकान का बताया जाता है। वीडियों में दिखाया गया है कि एटा रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्थित एक खाद की दुकान से रात्रि में खाद के बोरे जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार की सुबह खाद की दुकान पर किसानों की भीड़ जुट गई। किसानों का आरोप था कि अधिकारियों की मिलीभगत के कारण खाद की दुकान से रात्रि में खाद की कालाबाजारी की जा रही है। इस कारण किसानों को खाद उपलब्ध नही कराया जा रहा है।
विज्ञापन




बिना खाद के किसान बेहद परेशान हैं। प्रतिदिन किसान काफी दूर-दराज क्षेत्र से समितियों पर खाद लेने को आते हैं, लेकिन उन्हें खाद न होने का हवाला देकर वापस कर दिया जाता है। किसान समितियों के चक्कर काटते काटते परेशान हैं, किंतु यहां खाद की रात्रि में जमकर कालाबाजारी की जा रही है। एसडीएम वेद सिंह चौहान ने बताया कि रात्रि में दुकान से खाद निकालने का वीडियो वायरल हुआ है। इसका संज्ञान लेकर मंडी सचिव को मौके पर भेजा गया था। सचिव को दुकान बंद मिली। वायरल वीडियो की गहनता से पड़ताल कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed