Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Verification of proposed UP Board examination centres in Hathras completed

UP Board: हाथरस के 364 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों का सत्यापन पूरा, 43 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Thu, 27 Nov 2025 03:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 03:37 PM IST
सार

अब माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा जिले के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इस सूची पर केंद्र संचालकों की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि कई विद्यालयों ने इस बार भी केंद्र बनने की उम्मीद जताई है।

विज्ञापन
Verification of proposed UP Board examination centres in Hathras completed
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में हाथरस जिले के सभी 364 विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कार्य पूर्ण हो गया है। तहसील स्तर पर गठित निरीक्षण टीमों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी केंद्रों पर पहुंचकर कक्षाओं, बैठने की क्षमता, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, सुरक्षा मानकों और कैमरा इंस्टॉलेशन जैसी अनिवार्य सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण के बाद तैयार की गई विस्तृत रिपोर्ट को विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जिले में इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में लगभग 43 हजार विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा जिले के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इस सूची पर केंद्र संचालकों की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि कई विद्यालयों ने इस बार भी केंद्र बनने की उम्मीद जताई है। अधिकारियों के अनुसार सूची जारी होने के बाद यदि किसी विद्यालय को किसी प्रकार की आपत्ति या सुधार की आवश्यकता महसूस होती है तो निर्धारित समय के भीतर वे अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। 
विज्ञापन


बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए शिक्षा विभाग केंद्रों के चयन में विशेष सतर्कता बरत रहा है ताकि परीक्षाएं सुचारु, सुरक्षित और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई जा सकें। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि अब परिषद से जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची आने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed