फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vehicles stranded due to Kanwar Yatra, loss of Rs 3 crore per day

Hathras News: कांवड़ यात्रा से फंसे वाहन, तीन करोड़ रोज का नुकसान

Mon, 14 Jul 2025 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 14 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stranded due to Kanwar Yatra, loss of Rs 3 crore per day
कांवड़ यात्रा के चलते फिर एक बार जिले के ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को तीन करोड़ रुपये रोजाना का नुकसान झेलना पड़ रहा है। यात्रा के मद्देनजर रास्तों को बंद किए जाने से न तो कारोबारियों का माल पहुंच पा रहा है और न ही ट्रांसपोर्टर के वाहन लौटकर आ पा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की ओर से हाथरस ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में कांवड़ यात्रा के चलते माल वाहक वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। मेरठ, हापुड़ और मुरादाबाद आदि मार्गाें पर तो रात के समय भी वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। ऐसे में हाथरस के कई वाहन इस मार्ग पर फंसे हुए हैं। शनिवार व रविवार को राजमार्गाें पर वाहनों को साइड से खड़ा कराया गया है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि इस तरह की व्यवस्था हो कि माल वाहक वाहन भी अपना काम करें, लेकिन रास्ते पूरी तरह से बंद करने से कारोबार मानो ठप हो गया है।
विज्ञापन


जनपद से बाहर जाते हैं करीब 2800 वाहन
जनपद से माल लेकर बाहर जाने वाले छोटे-बड़े माल वाहक वाहनों की संख्या करीब 2800 है। यह सभी वाहन इस समय कांवड़ यात्रा के चलते रास्तों में ही अटके हुए हैं। उन्हें न तो शहरों में प्रवेश दिया जा रहा है और न हीं उनके पास वापस लौटने का कोई साधन है। माना जा रहा है कि एक वाहन को मार्ग पर भेजने पर करीब 10 हजार रुपये का खर्च आता है, लेकिन इस समय इस खर्च को निकालने व कमाई किए जाने का कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वस्तुएं जाती हैं दूसरे शहर व राज्यों में
हाथरस से पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी मात्रा में कचरी, पोला, नमकीन, मुरब्बा, बर्तन, हैंडीक्राफ्ट आदि माल भेजा जाता है। इसके अलावा प्रदेश के कई इलाकों से लोहा, सीमेंट, कपड़ा, काॅस्मेटिक आदि सामान लदकर यहां आता है, जो इस समय रास्ते में फंसा हुआ है।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बातचीत,,,,,,,,,
इस समय कारोबार मानो ठप पड़ा है। हमारी करीब 20 गाड़ियां इस समय मार्ग में फंसी हैं। काफी नुकसान हो रहा है। अभी तो पता नहीं कि यह वाहन कब लौटेंगे, क्योंकि मेरठ व मुरादाबाद में पूरे सावन माह के लिए माल वाहक वाहनों को बंद किया गया है।

-अमित बंसल, ट्रांसपोर्टर।



हाथरस के ट्रांसपोर्टर बहुत परेशान हैं। सरकार को हमारे लिए भी कुछ सोचना चाहिए। सख्ती होनी चाहिए, लेकिन इस तरह नहीं कि कारोबार ही बंद हो जाए। हमारे समूह के करीब 150 वाहन रास्ते में फंसे पड़े हैं। करोड़ों का नुकसान हो रहा है।
-विनीत शर्मा, ट्रांसपोर्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed