{"_id":"6933bf181065bb258b0ea93f","slug":"vehicles-start-from-north-agra-bypass-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सादाबाद से गुजर रहे उत्तरी बाईपास पर फर्राटा भरने लगे वाहन, इन शहरों तक पहुंचना होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सादाबाद से गुजर रहे उत्तरी बाईपास पर फर्राटा भरने लगे वाहन, इन शहरों तक पहुंचना होगा सुगम
Sat, 06 Dec 2025 10:59 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:59 AM IST
सार
यमुना एक्सप्रेस वे के चैनेज नंबर-141 को जोड़ते हुए यह बाईपास मथुरा, बल्देव, महावन, सादाबाद से गुजरेगा। इस बाईपास से दिल्ली, नोएडा, जेवर, कानपुर, अलीगढ़, लखनऊ, मथुरा जैसे शहरों तक पहुंचना सुगम होगा।
विज्ञापन
उत्तरी आगरा बाईपास
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगभग आठ महीने के लंबे इंतजार के बाद सादाबाद क्षेत्र के गांव मिढ़ावली से होकर गुजरने वाला उत्तरी बाईपास 5 दिसंबर से चालू कर दिया गया। बाईपास पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। इस बाईपास पर लोग सुहाना सफर तय कर सकेंगे।
विज्ञापन
400 करोड़ रुपये की लागत से बना 14 किमी लंबा उत्तरी बाइपास एनएच-19 (नई दिल्ली-आगरा-कोलकाता हाईवे) को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ता है। इसके शुरू होने से मथुरा रोड, आगरा हाईवे और एनएच-19 पर भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। यह बाईपास मथुरा के गांव रैपुरा जाट से शुरू होकर सादाबाद क्षेत्र के गांव मिढ़ावली के समीप यमुना एक्सप्रेेस से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस वे के चैनेज नंबर-141 को जोड़ते हुए यह बाईपास मथुरा, बल्देव, महावन, सादाबाद से गुजरेगा। इस बाईपास से दिल्ली, नोएडा, जेवर, कानपुर, अलीगढ़, लखनऊ, मथुरा जैसे शहरों तक पहुंचना सुगम होगा। दूरी भी कुछ कम होगी। अभी भी बाईपास पर कुछ जगहों पर काम चल रहा है, लेकिन इसे औपचारिक रूप से चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि उत्तरी बाईपास चालू कर दिया गया है। इस हाईवे पर ग्राम पंचायत मिढ़ावली पर एक कट दिया जाए, ताकि सादाबाद क्षेत्र के लोगों को भी इसका लाभ मिल सके और आवागमन की सुविधा बेहतर हो सके।