{"_id":"683a14ac1b9c59593c0aa18c","slug":"vehicle-collides-with-bike-one-dead-hathras-news-c-2-1-ald1025-694453-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Sat, 31 May 2025 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:57 AM IST
सार
विशाल अपने दोस्त अनुराग तथा मनीष के साथ बाइक पर हाथरस से आगरा जा रहे थे। रास्ते में नगला भुस तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगला भुस तिराहे के पास 30 मई को अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
30 मई सुबह करीब चार बजे मंटोला आगरा निवासी 25 वर्षीय विशाल अपने दोस्त अनुराग तथा मनीष निवासी ताजगंज के साथ बाइक पर हाथरस से आगरा जा रहे थे। रास्ते में नगला भुस तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों जिला जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच रहे थे।
विज्ञापन