{"_id":"6461080a35b6f865b50c0ea6","slug":"vehicle-collided-with-three-women-one-woman-died-two-injured-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वाहन ने तीन महिलाओं में मारी टक्कर, बिहार की एक महिला की मौत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वाहन ने तीन महिलाओं में मारी टक्कर, बिहार की एक महिला की मौत और दो घायल
Sun, 14 May 2023 09:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 14 May 2023 09:41 PM IST
सार
बिहार की महिला एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करती थी। वह दो अन्य महिलाओं के साथ अपनी नातिन को दवा दिलाने शहर आ रही थी। इगलास रोड पर टुकसान के निकट अज्ञात वाहन ने महिलाओं में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विस्तार
हाथरस के इगलास रोड पर टुकसान के निकट अज्ञात वाहन ने शनिवार को तीन महिलाओं में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दो अन्य महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृत महिला का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
बिहार के नवादा जिला निवासी 50 वर्षीय शकुंता पत्नी सुरेश मांझी यहां एक ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करती थी। वह दो अन्य महिलाओं के साथ अपनी नातिन को दवा दिलाने शहर आ रही थी। इगलास रोड पर टुकसान के निकट अज्ञात वाहन ने महिलाओं में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में शकुंता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कारी देवी पत्नी धीरज मांझी व मंगली देवी पत्नी रविंद मांडी निवासी बिहार घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतिका शकुंता के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन