{"_id":"5e5ff1dc8ebc3ec7547cfb40","slug":"vdo-complaint-against-ado-hasayan-news-ali228360185","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत के खिलाफ लामबंद हुए सभी वीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत के खिलाफ लामबंद हुए सभी वीडीओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
ब्लाक क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने एडीओ पंचायत के खिलाफ लामबंद होते हुए मोर्चा खोल दिया है। सभी ने सीडीओ को शिकायती पत्र भेजते हुए कहा कि ब्लाक कार्यालय पर तैनात एडीओ पंचायत का स्थानांतरण करते हुए तत्काल कार्रवाई करें। अन्यथा उन्हें ही इस ब्लाक से स्थानांतरित कर दे। वीडीओ ने संगठित होते हुए कहा कि एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल के द्वारा विभिन्न तरीकों से उनका मानसिक दोहन व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने सीडीओ को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि एडीओ पंचायत के द्वारा हर माह खर्चे के नाम पर मांग की जाती हैं। उन्होंने एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल पर आरोप लगाते हुए कहा कि एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल ने अपने कार्यालय में फोटो स्टेट व फर्नीचर क्रय किए जाने व रंगाई पुताई के नाम पर 69 हजार रुपये की वसूली की गई है।
ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने शिकायती पत्र में कहा कि एडीओ पंचायत ग्राम पंचायतों के बदले जाने के बाद डोंगल दिए जाने के नाम पर 5000 रुपये व कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा 500 रुपये की मांग की जाती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी अवकाश खंड विकास अधिकारी से स्वीकृत कराते हैं। तो वह अवकाश बिना एडीओ पंचायत की स्वीकृति के स्वीकार नहीं माना जाता है। ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों ने बताया कि एडीओ पंचायत के द्वारा उनके ऊपर दबाव बनाया जाता है कि वह ग्राम पंचायत के डोंगल उनके कंप्यूटर आपरेटर को दे। वह ही पेमेंट करेगा। ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सीडीओ से एडीओ पंचायत का ब्लाक से स्थानांतरित किए जाने की शिकायत करते हुए कहा कि एडीओ पंचायत का अगर स्थानांतरण नही किया गया तो फिर उन सभी का किसी अन्य ब्लाक में स्थानांतरण कर दिया जाए। शिकायत करने वाले ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों में देश दीपक, नागेश कुमार, नागेंद्र कुमार, अभिषेक यादव, रवेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार, प्रकाश सिंह, गिरीश कुमार, लवकेश कुमार, गजेंद्र सिंह, आनंद प्रकाश गौड के हस्ताक्षर थे।