{"_id":"65c2906e52822f9b200add30","slug":"valentine-week-will-be-celebrated-till-14th-february-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rose Day: गुलाब की खुशबू के साथ शुरू हुआ प्रेम सप्ताह, 14 फरवरी तक मनेगा वेलेंटाइन सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rose Day: गुलाब की खुशबू के साथ शुरू हुआ प्रेम सप्ताह, 14 फरवरी तक मनेगा वेलेंटाइन सप्ताह
Wed, 07 Feb 2024 01:33 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:33 AM IST
सार
14 फरवरी तक मनाए जाने वाले इस सप्ताह के तहत 7 फरवरी को रोज डे, 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को किस डे, 13 फरवरी को हग डे और 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा। हालांकि इसके बाद का सप्ताह भी युवाओं के लिए काफी अहम होता है।
विज्ञापन
गिफ्ट की दुकान पर प्यार भरे उपहार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्यार के इजहार के लिए मशहूर वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे के साथ हुई। इस मौके पर युवा एक-दूसरे को गुलाब देकर प्रेम का इजहार करेंगे। ग्राहकों को रिझाने के लिए फूल विक्रेताओं के यहां कई किस्म के गुलाब नजर आ रहे हैं। उपहार गैलरियां भी ग्राहकों को खींचने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
14 फरवरी तक मनाए जाने वाले इस सप्ताह के तहत 7 फरवरी को रोज डे, 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को किस डे, 13 फरवरी को हग डे और 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा। हालांकि इसके बाद का सप्ताह भी युवाओं के लिए काफी अहम होता है। प्यार व इकरार के बाद मिलने वाले दर्द की हकीकत को इस सप्ताह में देखा जा सकता है। इसका सफर स्लैप डे से ब्रेक अप डे तक चलता है। यूं तो वेलेंटाइन सप्ताह का इंतजार मुख्य तौर पर युवाओं को ही रहता है, लेकिन आधुनिक समय में हर वर्ग इस सप्ताह को उत्साह के साथ मनाता है। अपनों के प्रति दिल में प्यार रखने वालों के लिए यह सप्ताह बड़ी अहमियत रखता है।
विज्ञापन
वेलेंटाइन सप्ताह को भुनाने में जुटे कारोबारी
युवाओं के दिलों में धड़कने वाले इस सप्ताह को कारोबारी भी भुनाने की तैयारी में जुट गए हैं। शहर की उपहार गैलरियों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग की सभी वेबसाइट पर सिर्फ वेलेंटाइन स्पेशल ऑफर दिखाई दे रहे हैं। कुछ स्थानीय गिफ्ट गैलरियों पर कांबो पैक की भी बिक्री की जा रही है। रक्यूलर रोड स्थित एक उपहार गैलरी के दुकान संचालक मोहित वार्ष्णेय ने बताया कि पहले दिन रोज डे से लेकर अंतिम दिन वेलेंटाइन डे के लिए हर एक दिन का विशेष उपहार पैक में उपलब्ध है।
विज्ञापन
फोटोयुक्त उपहारों का बोलबाला
वेलेंटाइन वीक को लेकर इस साल फोटोयुक्त स्प्लीमेशन आयटम का बोलबाला है। बागला मार्ग स्थित एक फोटो की दुकान के संचालक जिनेंद्र जैन ने बताया कि इस साल वेलेंटाइन सप्ताह के लिए दो दर्जन से अधिक नए व आकर्षक आयटम आए हैं। इन पर मन मुताबिक फोटो लगवाए जा सकते हैं। बताया कि इस साल मात्र 50 रुपये से फोटो युक्त आयटम की शुरुआत की गई है।