{"_id":"67211afb1b008a92790913b1","slug":"uproar-over-mangalamukhi-asking-for-nega-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मंगलामुखियों के नेग मांगने को लेकर हुआ हंगामा, फायरिंग से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मंगलामुखियों के नेग मांगने को लेकर हुआ हंगामा, फायरिंग से मची अफरा-तफरी
Tue, 29 Oct 2024 10:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:57 PM IST
सार
बीते दिनों भी बस स्टैंड मंगलामुखियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। 29 अक्तूबर की दोपहर को फिर से मंगलामुखियों के दोनों पक्ष मुरसान गेट पर आमने-सामने आ गए। नेग लेने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के मुरसान गेट क्षेत्र में 29 अक्तूबर की दोपहर को फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। मंगलामुखियों के नेग मांगने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस के पहुंचने पर एक पक्ष मौके से भाग गया। दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगलामुखियों में अपने-अपने क्षेत्र में नेग मांगने व तथाकथित मंगला मुखी होने का विवाद लगातार बना हुआ है। बीते दिनों भी बस स्टैंड मंगलामुखियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। 29 अक्तूबर की दोपहर को फिर से मंगलामुखियों के दोनों पक्ष मुरसान गेट पर आमने-सामने आ गए। नेग लेने को लेकर विवाद हो गया है। नोकझोंक के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
चर्चा है कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। मारपीट होते ही मौके पर भगदड़ का माहौल बन गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख एक पक्ष भाग गया। कोतवाली पुलिस ने बताया है कि गाड़ी का शीशा टूटा है, तहरीर ले ली है। फायरिंग जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन