{"_id":"66e866afb4a56e3ee40261a0","slug":"uproar-over-installation-of-pole-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News:खंभा लगाने पर हंगामा, विद्युत कर्मी व पुलिस से नोकझोंक, पुलिस पर पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News:खंभा लगाने पर हंगामा, विद्युत कर्मी व पुलिस से नोकझोंक, पुलिस पर पिटाई का आरोप
Mon, 16 Sep 2024 10:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:41 PM IST
सार
गांव सराय में बंच केबल को लेकर मेघ सिंह के मकान के पास विद्युत लाइन का खंभा मकान की तरफ आ रहा था। इसे लेकर मेघ सिंह और विद्युत कर्मचारियों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई।
विज्ञापन
गांव सराय में हंगामे के बाद लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव सराय में विद्युत खंभा लगाए जाने को लेकर ग्रामीणों व विद्युत कर्मियों में नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आरोप है कि गांव सराय में बंच केबल को लेकर मेघ सिंह के मकान के पास विद्युत लाइन का खंभा मकान की तरफ आ रहा था। इसे लेकर मेघ सिंह और विद्युत कर्मचारियों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस और जरैरा चौकी के पुलिस कर्मी सादा वर्दी में पहुंच गए। मेघ सिंह के परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। इस बात को लेकर गांव में तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन
एसडीएम सिकंदराराऊ धर्मेंद्र चौहान, सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल तैनात है। सीओ श्यामवीर का कहना है कि तार बदलने के दौरान खंभे को लेकर विवाद था। पुलिस द्वारा मारपीट की बात गलत है। मामला फिलहाल शांत है।
विज्ञापन