फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Uproar in electricity bill camp, junior engineer assaulted

Hathras News: बिजली बिल कैंप में हंगामा, अवर अभियंता से मारपीट

Fri, 13 Feb 2026 02:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Uproar in electricity bill camp, junior engineer assaulted
क्षेत्र के ग्राम जटोई में बृहस्पतिवार को आयोजित हुए बिजली बिल राहत योजना कैंप के दौरान हंगामा हो गया। मामले में अवर अभियंता ने एक युवक द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र बिसावर में तैनात अवर अभियंता मनीष कुमार ने तहरीर में बताया है कि 12 फरवरी को बिजली बिल राहत योजना के अंतर्गत ग्राम जटोई में कैंप आयोजित किया गया। इसी दौरान गांव गोबरा का एक युवक मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और तेज आवाज में हॉर्न बजाने लगा। उपभोक्ताओं द्वारा हॉर्न बंद करने का अनुरोध करने के बावजूद वह नहीं माना। उसने जानबूझकर हॉर्न बजाना जारी रखा और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अवर अभियंता का आरोप है कि समझाने का प्रयास करने पर युवक उग्र हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने उनके साथ मारपीट की, जिससे उनकी बायीं आंख में चोट आई है। शिकायत में कहा गया कि यह कृत्य न केवल व्यक्तिगत मारपीट का मामला है, बल्कि सरकारी कार्य में बाधा, शांति भंग करने और ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी पर हमला करने की श्रेणी में आता है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed