{"_id":"6ac55e7663e8e9c8720f0090","slug":"uproar-at-music-conference-stones-thrown-police-wielded-batons-hathras-news-c-56-1-sali1016-155302-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संगीत सम्मेलन में हंगामा, फिंके पत्थर, पुलिस ने फटकारीं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संगीत सम्मेलन में हंगामा, फिंके पत्थर, पुलिस ने फटकारीं लाठियां
Wed, 07 Oct 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज में मंगलवार की रात को आयोजित संगीत सम्मेलन में जमकर हंगामा हुआ। लोकप्रिय हरियाणवी कलाकार किन्नू गडरिया की प्रस्तुति से नाखुश भीड़ ने पत्थर फेंके। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं, जिससे पंडाल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। नाराज एंकर ने भी माइक से कार्यक्रम बंद करने की धमकी दी।
रात करीब 10 बजे जब किन्नू गडरिया मंच पर पहुंचे, तो गला खराब होने (आवाज बैठने) के कारण वे खुद गा पाने में असमर्थ रहे। सबसे पहले सोमी भाटी ने सबसे पहले प्रस्तुति दी। सबसे पहले इस प्रस्तुति में ही पत्थर मंच तक पहुंचे, जिस पर एंकर ने टोका। आयोजकों ने गायक के गानों की ट्रैक चलाकर लिप्सिंग कराने की कोशिश की, लेकिन बीच-बीच में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण गाना बार-बार रुकने लगा।
दर्शकों को तुरंत समझ आ गया कि कलाकार असली गायकी के बजाय केवल लिप्सिंग कर रहे हैं। इसका पता चलते ही वहां मौजूद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने गायक की हूटिंग शुरू कर दी और उन्हें तुरंत मंच से हटने के लिए कहा। दर्शकों की ओर से मंच के सामने एक-दो पत्थर भी फेंक दिए गए। इसके बाद गायक का बैकग्राउंड म्यूजिक बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
हंगामे के बावजूद किन्नू मंच से हटने को राजी नहीं थे। एंकर के बार-बार कहने पर भी वे वहीं डटे रहे और कम से कम एक गाना गाने की सिफारिश करते नजर आए। अंततः स्थिति बिगड़ती देख आयोजकों ने उन्हें बाद में मौका देने का आश्वासन देकर किसी तरह मंच से हटाया।
अचानक पत्थर फिंकनेे से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि इससे पहले भी कार्यक्रम के दौरान मंच के पास पत्थर फेंके गए थे, जिस पर एंकर ने जनता को चेतावनी भी दी थी। घटना के बाद मंच पर पहुंचीं कलाकार प्रिंसी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों को शांत किया और बिगड़ती स्थिति को संभाला।