फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP TET exam held in Hathras on last day

UPTET: आखिरी दिन हाथरस के 10 केंद्रों पर एक पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 405 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Sun, 05 Jul 2026 11:11 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 05 Jul 2026 11:11 AM IST
सार

यूपी टीईटी परीक्षा के अंतिम दिन प्रवेश से पहले सभी की गहन जांच की गई। मेटल डिटेक्टर से स्क्रीनिंग के साथ आधार कार्ड और प्रवेश पत्र का मिलान किया गया। महिला अभ्यर्थियों को चेन, कंगन, घड़ी समेत अन्य धातु की वस्तुएं बाहर ही उतरवानी पड़ीं। जांच पूरी होने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन
UP TET exam held in Hathras on last day
अक्रूर इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंतिम दिन 4 जुलाई को हाथरस जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कुल 3720 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3315 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जबकि 405 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और हल करने योग्य बताया। सुबह से ही आगरा, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, एटा समेत आसपास के जिलों से अभ्यर्थी हाथरस पहुंचे। केंद्रों के बाहर समय से पहले ही अभ्यर्थियों की कतारें लग गईं। प्रवेश से पहले सभी की गहन जांच की गई। मेटल डिटेक्टर से स्क्रीनिंग के साथ आधार कार्ड और प्रवेश पत्र का मिलान किया गया। महिला अभ्यर्थियों को चेन, कंगन, घड़ी समेत अन्य धातु की वस्तुएं बाहर ही उतरवानी पड़ीं। जांच पूरी होने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। अंतिम दिन भी समय की पाबंदी सख्ती से लागू रही।
विज्ञापन


निर्धारित समय के बाद पहुंचे कई अभ्यर्थियों को विभिन्न केंद्रों पर प्रवेश नहीं मिल सका। कुछ अभ्यर्थियों ने अधिकारियों से अनुरोध भी किया, लेकिन परीक्षा नियमों के चलते उन्हें केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों में प्रश्नपत्र को लेकर चर्चा होती रही। अधिकांश अभ्यर्थियों का कहना था कि इस बार प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा। शिक्षाशास्त्र, सामान्य ज्ञान और हिंदी के अधिकांश प्रश्न सीधे पूछे गए, जबकि अंग्रेजी विषय में कुछ प्रश्नों ने थोड़ा सोचने पर मजबूर किया। कुल मिलाकर गंभीर तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा संतोषजनक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर सामान्य स्तर का था। अधिकांश प्रश्न तैयारी के अनुरूप आए। शिक्षाशास्त्र और हिंदी के प्रश्न आसान थे, जबकि अंग्रेजी में कुछ प्रश्नों पर थोड़ा अधिक समय लगा। कुल मिलाकर परीक्षा अच्छी रही और उम्मीद है कि अच्छा परिणाम मिलेगा।-निर्मला निवासी अलीगढ़।


इस बार प्रश्नपत्र संतुलित रहा। अनावश्यक रूप से कठिन प्रश्न नहीं पूछे गए। जिसने नियमित पढ़ाई की है, उसके लिए पेपर हल करना मुश्किल नहीं था। समय भी पर्याप्त मिला और अधिकांश प्रश्न आसानी से हल हो गए।-नरेश कुमार निवासी सुल्तानपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed