फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP CM Yogi Adityanath rally in Sikandrarao Hathras

Yogi Adityanath Rally: सिकंदराराऊ में योगी ने अहेरिया समाज को साधा, हिंदुओं को कहा एकजुट रहो

Sat, 27 Apr 2024 07:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 07:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिकंदराराऊ की चुनावी सभा में अहेरिया समाज को साधने की भरपूर कोशिश की। वह मुस्लिम बहुल क्षेत्र सिकंदराराऊ में हिंदुओं को एकता दिखाने का संदेश दे गए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने से पूर्व सांसद राजवीर दिलेर को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath rally in Sikandrarao Hathras
सिकंदराराऊ की जनसभा में योगी आदित्यनाथ संबोधित करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सिकंदराराऊ पहुंचे। क्रीडा स्थल पर हुई जनसभा में उन्होंने अहेरिया समाज को साधने की कोशिश की, तो हिंदुओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

विज्ञापन


अहेरिया समाज को साधने की कोशिश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिकंदराराऊ की चुनावी सभा में अहेरिया समाज को साधने की भरपूर कोशिश की। इस विधानसभा क्षेत्र में अहेरिया समाज के मतदाताओं की संख्या करीब 55 हजार है। योगी ने अहेरिया समाज को यह समझाने की कोशिश की कि उनको कांग्रेस पार्टी ने ही आरक्षण से वंचित रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार थी तो अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ी जाति के हकों को खत्म करने के लिए रंगनाथ मिश्रा कमेटी गठित की गई। उस कमेटी ने सिफारिश की कि पिछड़ी जाति के हकों में से छह फीसदी आरक्षण काटकर मुसलमानों को दे दिया जाए, लेकिन भाजपा ने इसका विरोध किया था। भारत का संविधान कभी धार्मिक आधार पर आरक्षण तय नहीं करता है। इसके बाद यूपीए सरकार ने फिर से कमेटी गठित की। फिर से इनके घोषणा पत्र में यही दिख रहा है। कांग्रेस देश के खिलाफ साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अहेरिया समाज को आरक्षण से वंचित करने का पाप कांग्रेस ने किया। वह पहले अनुसूचित जाति में आते थे। हमने उनको आरक्षण देने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजा है।
मोदी कटआउट
मुस्लिम बहुल क्षेत्र में हिंदुओं को एकजुट रहने संदेश दे गए योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्लिम बहुल क्षेत्र सिकंदराराऊ में हिंदुओं को एकता दिखाने का संदेश दे गए। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में गोकशी को छूट देने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू के लिए इससे बड़ा पाप हो ही नहीं सकता है। इनके छिपे हुए एजेंडे को सभी पहचानना होगा। कांग्रेस देश की अखंडता और सौहार्द से खिलवाड़ कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव मोदी के नेतृत्व में देश की अखंडता के लिए चुनाव हो रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस, सपा और उसके सहयोगी दल देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस ने पर्सनल कानून को लागू करने की बात कही है। पर्सनल कानून का मतलब तीन तलाक कुप्रथा जो बंद हुई है, इसे फिर से लागू करेंगे। भारत का कालापानीकरण करने की साजिश है। अल्पसंख्यकों के खानपान की रुचि देंगे। कांग्रेस ने तो राम व कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया था। यह दाऊजी की भूमि है। गोकशी की छूट हम नहीं देंगे। एक वोट देश की तस्वीर व तकदीर को बना सकता है। भारत को आत्मनिर्भर और तेजस्वी बनाना है। बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ना है।

एक नजर में मुख्यमंत्री का दौरा

  • दोपहर- 12 .00 बजे- हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर पहुंचा। 
  • दोपहर 12.19 बजे - मंच पर पहुंचे सीएम। 
  • दोपहर 12.35 बजे - सीएम का शुरू हुआ संबोधन। 
  • दोपहर 1.01 बजे - सीएम का भाषण समाप्त
  • दोपहर 1.05 बजे - मंच से हेलीपैड का रवाना। 
  • दोपहर 1.25 बजे - हेलीपैड से सीएम रवाना।

पंडाल खाली देख भाजपाइयों के चेहरे पर चिंता की लकीरें

सिकंदराराऊ नगर पालिका के क्रीड़ास्थल पर मुख्यमंत्री की सभा से पहले सुबह साढ़े 11 बजे तक पंडाल खाली देखकर भाजपाइयों के चेहरों पर चिंता की लकीरें उभर आईं। आनन-फानन फोन घनघनाए गए तो पता चला कि बसों को कासगंज, हाथरस और एटा मार्ग पर कई किमी दूर बनाए गए बैरियरों पर रोक दिया गया है। इस कारण भीड़ पैदल सभास्थल तक पहुंचने से कतरा रही थी। विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने अपर पुलिस अधीक्षक को फोन करके बसों को अंदर आने की अनुमति देने के लिए कहा। तब जाकर भीड़ सभास्थल तक पहुंच सकी। सभा शुरू होने से पहले पंडाल भीड़ से भर गया।
 दीवार से कूदे समर्थक
गेट नहीं खुले तो चहारदीवारी से कूदकर भागे लोग
मुख्यमंत्री का संबोधन समाप्त होने के बाद भीषण गर्मी के चलते लोग पंडाल से बाहर जाने के लिए नगर पालिका क्रीड़ास्थल के दोनों गेटों की तरफ भागे, लेकिन मुख्यमंत्री का काफिला नहीं निकलने की वजह से गेटों को खोला नहीं गया। मजबूरन लोग मैदान की चहारदीवारी पर चढ़कर बाहर की ओर भागने लगे। योगी का काफिला निकलते ही जैसे ही गेट खोले गए तो धक्का-मुक्की के बीच लोग गेटों से निकलकर भागे। घबराकर महिलाओं ने एक तरफ खड़े होकर भीड़ खत्म होने तक इंतजार करना ही बेहतर समझा। 
  
पानी की कमी से परेशान रही भीड़ 
पंडाल में भीड़ के लिए पानी का इंतजाम नहीं किया गया था। भीषण गर्मी में लोग गला तर करने के लिए पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। सभा के बाद इन लोगों ने सड़क पर लगी प्याऊ पर पहुंचकर प्यास बुझाई।
अनूप प्रधान हाथ जोड़ते हुए
अनूप प्रधान भीड़ के बीच घूमते रहे
लोकसभा प्रत्याशी अनूप प्रधान मंच पर जाने की बजाय पंडाल में घुस गए और हाथ जोड़कर भीड़ से रूबरू होते रहे।

हाथरस की हींग की खुशबू पूरे देश में फैल रही 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाथरस की हींग की खुशबू अब पूरे देश में पहुंच रही है। इस पावन धरा को नमन करने का अवसर उन्हें प्राप्त हुआ है। इस ब्रज की द्वार देहरी ने कई महापुरुषों को जन्म दिया है। इस देहरी पर दाऊजी महाराज की अनुकंपा है। इस धरती ने काका हाथरसी जैसे साहित्यकारों को जन्म दिया है। 

मेरे साथ भी सांसद रहे राजवीर दिलेर : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिकंदराराऊ के नगर पालिका क्रीड़ा स्थल पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने से पूर्व सांसद राजवीर दिलेर को श्रद्धाजलि दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के वर्तमान सांसद राजवीर दिलेर हमारे बीच में नहीं रहे। दो वर्ष पूर्व उनकी सर्जरी हुई थी। मैं उनको भाजपा परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं। उनके पिता किशनलाल दिलेर के साथ संसद में लंबे समय तक कार्य करने का मौका मिला था। राजवीर दिलेर भी मेरे साथ सांसद रहे थे। उनकी आत्मा जहां भी होगी, वह हाथरस शहर के विकास को देखेगी। मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि उनकी विकास की जो भावनाएं थीं, वह भाजपा पूरा कराएगी।
मंच पर मौजूद
यह रहे मंच पर मौजूद 
भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान, समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, सदर विधायक अंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, जिला प्रभारी डीपी भारती, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, विधायक छर्रा रवेंद्र पाल सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, राज्यसभा सांसद विजय लक्ष्मी, बरौली विधायक ठा. जयवीर सिंह, विधायक इगलास राजकुमार सहयोगी, अलीगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, विधायक सादाबाद प्रदीप चौधरी गुड्डू, जिलाध्यक्ष रालोद केशवदेव चौधरी आदि मौजूद रहे।

ये रहे मौजूद
मुख्यमंत्री की जनसभा में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पुरदिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख हसायन धर्मेंद्रपाल सिंह, नरेंद्र सिंह जादौन, पप्पू भाई, सोमेश यादव, जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान, अगसौली मंडल अध्यक्ष योगेश परमार, दीपक उपाध्याय, पंकज गुप्ता, नगर भाजपा अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, सुनील गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, सुशीला चौहान, नीलम माहेश्वरी, जयपाल सिंह चौहान, पंकज गुप्ता, मुकेश चौहान, देवेंद्र राघव, जितेंद्र वार्ष्णेय पिंटू, प्रवीन वार्ष्णेय, कमलेश शर्मा, राजू सूफी, बृजमोहन गुप्ता, सूरज वार्ष्णेय, प्रिंस गुप्ता आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed