{"_id":"65eb69a72a63d66019013fd3","slug":"up-board-exams-will-end-on-march-9-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: 9 मार्च को खत्म हो जाएंगी यूपी बोर्ड परीक्षा, पकड़े दो फर्जी परीक्षार्थी, इन कॉलेजों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: 9 मार्च को खत्म हो जाएंगी यूपी बोर्ड परीक्षा, पकड़े दो फर्जी परीक्षार्थी, इन कॉलेजों को भेजा नोटिस
Sat, 09 Mar 2024 01:10 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:10 AM IST
सार
22 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हुईं। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में करीब 48 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जनपद में अब तक परीक्षा के दौरान मुरसान और सादाबाद में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। इस परीक्षा के दौरान करीब 3200 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड की परीक्षा 9 मार्च को खत्म हो जाएंगी। अब तक परीक्षा में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जा चुके हैं। परीक्षा के दौरान कैमरे ऑनलाइन न होने के कारण कई परीक्षा केंद्रों के खिलाफ नोटिस भी जारी हुए हैं।
विज्ञापन
22 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हुईं। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में करीब 48 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जनपद में अब तक परीक्षा के दौरान मुरसान और सादाबाद में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए। परीक्षा के पहले ही दिन इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा में मुरसान के चौ. हरनारायण इंटर इंटर कॉलेज भकरोई में परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरे की परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा था। इधर, पांच मार्च को सादाबाद क्षेत्र के गांव नानऊ स्थित श्रीमती सिंघारी देवी इंटर कॉलेज में दूसरे परीक्षार्थी की परीक्षा देने आए युवक को पकड़ा था। दोनों ही मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वहीं परीक्षा के दौरान अब तक कई परीक्षा केंद्रों के कैमरे ऑनलाइन नहीं दिखे। इससे परीक्षा पर सवालिया निशान लग गए। इस परीक्षा के दौरान करीब 3200 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
इन परीक्षा केंद्रों के खिलाफ जारी हो चुका हैं नोटिस
- मां भगवती देवी इंटर कॉलेज ऊंचाागंव, नसीरपुर।
- जेके इंटर कॉलेज, तामसी।
- कन्हैया लाल इंटर कॉलेज, वासदत्ता। संवेदनशील केंद्र
- केएल जैन इंटर कॉलेज, सासनी।
- कन्या इंटर कॉलेज, सासनी।
- पीबीएएस इंटर कालेज।
- जीकेआरडी इंटर कॉलेज, नगला ओझा, बिसाना।
- अंगूरी देवी इंटर कॉलेज, वैरीसला।
- लवकुश इंटर कॉलेज, ततारपुर।
- लखन किसन उच्च माध्यमिक विद्यालय, जिरौली कलां।
- श्री बजरंग इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ।
- राजेंद्र सिंह पुंढ़ीर इंटर कॉलेज, बढ़ानू, सिकंदराराऊ।
- श्रीमती भूरी देवी इंटर कॉलेज, खेमगढ़ी।
- नवाब सिंह मैमोरियल इंटर कॉलेज, गढ़ी हरया।
- वीरांगना अवंतीबाई इंटर कॉलेज, विधीपुर वरगावां।
- श्रीमती इंटर कॉलेज, बीछिया।