फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP Board Exam Preparation in Hathras

UP Board: परीक्षा 18 फरवरी से, तैयारियां पूरी, हाथरस के बोर्ड एग्जाम सेंटर चार जोन व 19 सेक्टर में बांटे

Sun, 15 Feb 2026 02:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Feb 2026 02:21 AM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी। हाथरस में परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  99 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा उड़न दस्ते, पुलिस बल और शिक्षा विभाग की टीमें भी परीक्षा अवधि के दौरान सक्रिय रहेंगी।

विज्ञापन
UP Board Exam Preparation in Hathras
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हाथरस जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे जिले को चार जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान निगरानी और नियंत्रण मजबूत बनाया जा सके।

विज्ञापन


जनपद के सभी 99 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करेंगे। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी संबंधित उप जिलाधिकारी को सौंपी गई है, जिन्हें जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उनके अधीन सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए 28 अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पांच आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट भी रिजर्व में रखे हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत तैनाती की जा सके।
विज्ञापन


इसके अलावा उड़न दस्ते, पुलिस बल और शिक्षा विभाग की टीमें भी परीक्षा अवधि के दौरान सक्रिय रहेंगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 के नियमों का पालन कराने, बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर नजर रखने और परीक्षा से जुड़े संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच होने वाली परीक्षा में जिले के करीब 44370 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों को पूर्व में ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करें और किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी से बचें, ताकि बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।

कंट्रोल रूम में हर पाली में तैनात होंगे 20-20 कर्मी
यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। परीक्षा अवधि के दौरान कंट्रोल रूम में प्रत्येक पाली के लिए 20-20 कर्मियों की तैनाती की जाएगी। डीआईओएस कार्यालय की ओर से सभी संबंधित कर्मियों को ड्यूटी पत्र वितरित कर दिए गए हैं। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें फोन कॉल और ऑनलाइन शिकायतों का रिकॉर्ड रखना, सीसीटीवी व वेबकास्टिंग की निगरानी करना, परीक्षा केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट का संकलन करना और उच्च अधिकारियों को समय-समय पर जानकारी उपलब्ध कराना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed