{"_id":"63f0cb8369ad10c9910b47c7","slug":"up-board-exam-20-candidates-remained-absent-on-the-second-day-hathras-news-c-2-1-47599-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : दूसरे दिन 20 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : दूसरे दिन 20 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
Sat, 18 Feb 2023 06:28 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली में छह और दूसरी पाली में 23 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। सुबह की पाली की परीक्षा का हाल जानने अधिकारियों ने केंद्रों का भ्रमण किया। दोनों पालियों की परीक्षा में 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में इंटरमीडिएट संगीत गायन की परीक्षा हुई। इसमें 68 छात्राओं ने परीक्षा दी। पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण महौल में हुई। दूसरी पाली की परीक्षा में हाईस्कूल के 81 परीक्षार्थियों में से 77 विद्यार्थी संगीत गायन की परीक्षा में शामिल हुए और चार अनुपस्थित रहे।
इसी पाली में हुई इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की सामान्य आधारित विषय की परीक्षा में 392 परीक्षार्थियों में से 378 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 14 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
जिसमें 163 परीक्षार्थियों में से दो अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। इस दौरान जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित सचल दल में नियुक्त अधिकारियों ने केंद्रों का भ्रमण किया।