{"_id":"677ee43e80a1147d3c05414e","slug":"up-board-50-percent-of-room-inspectors-at-examination-centers-will-be-outsiders-hathras-news-c-56-1-hts1002-125239-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: परीक्षा 24 फरवरी से, केंद्रों पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक होंगे बाहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: परीक्षा 24 फरवरी से, केंद्रों पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक होंगे बाहरी
Thu, 09 Jan 2025 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:30 AM IST
सार
यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। हाथरस जिले में 96 केंद्रों पर करीब 45 हजार परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों को बनाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यह फैसला नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए लिया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। हाथरस जिले में 96 केंद्रों पर करीब 45 हजार परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के नियम सख्त कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले 50 फीसदी कक्ष निरीक्षक दूसरे विद्यालयों के होंगे। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश का कहना है कि नकलविहीन परीक्षा कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन