फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   UP Board 2027 Hathras Provisional List

यूपी बोर्ड: हाथरस में 74 केंद्रों पर 44 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, अनंतिम सूची जारी, आपत्तियां मांगीं

Wed, 28 Oct 2026 01:24 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 28 Oct 2026 01:24 AM IST
सार

बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची छात्र आवंटन सहित प्राप्त हो चुकी है। सूची के मुताबिक हाईस्कूल के 22,665 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 21,339 परीक्षार्थी प्रस्तावित किए गए हैं।

विज्ञापन
UP Board 2027 Hathras Provisional List
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए हाथरस जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बोर्ड ने ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जिले में 74 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित करते हुए अनंतिम सूची जारी कर दी है। इन पर 44,004 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने इस अनंतिम सूची को कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करते हुए संबंधित कॉलेजों, प्रधानाचार्यों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से आपत्तियां मांगी हैं। यदि किसी को केंद्र निर्धारण या छात्र आवंटन में कोई विसंगति नजर आती है, तो वे 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज गोयल ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देशों के क्रम में बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची छात्र आवंटन सहित प्राप्त हो चुकी है। सूची के मुताबिक हाईस्कूल के 22,665 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के 21,339 परीक्षार्थी प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों को मानक के अनुरूप परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा केंद्रोें के संबंध में आपत्तियां माध्यमिक शिक्षा परिषद के आधिकारिक पोर्टल पर 28 अक्तूबर तक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन दर्ज करानी होंगी। तय तिथि के बाद किसी भी माध्यम से मिला प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति प्राप्त सभी आपत्तियों का परीक्षण कर अंतिम सूची का अनुमोदन करेगी।

Trending Videos

जिले में परीक्षा केंद्रों की स्थिति पर एक नजर

  • कुल प्रस्तावित परीक्षा केंद्र : 74 विद्यालय
  • हाईस्कूल के कुल परीक्षार्थी : 22,665
  • इंटरमीडिएट के कुल परीक्षार्थी : 21,339
  • कुल आवंटित परीक्षार्थी : 44,004


सबसे अधिक क्षमता वाले प्रमुख केंद्र

  1. केएल जैन इंटर कॉलेज, सासनी में 1,727 परीक्षार्थी
  2. पीबीएएस इंटर कॉलेज, हाथरस में 1,475 परीक्षार्थी
  3. शिवाय इंटर कॉलेज, गोविंदपुर, सादाबाद में 1,149 परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed