Hathras News: सड़क पर युवक को लगाया इंजेक्शन, वीडियो हुआ वायरल
रास्ते में जा रहे अप्रशिक्षित चिकित्सक को एक युवक रोक लेता है और उससे कुछ बात करता है। इस पर अप्रशिक्षित चिकित्सक उसे रास्ते में ही इंजेक्शन लगा देता है।
विस्तार
एक अप्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा सड़क पर युवक को इंजेक्शन लगाने का वीडियो और फोटो बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामले की ग्रामीणों ने सीएसची प्रभारी से शिकायत की है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रास्ते में जा रहे अप्रशिक्षित चिकित्सक को एक युवक रोक लेता है और उससे कुछ बात करता है। इस पर अप्रशिक्षित चिकित्सक उसे रास्ते में ही इंजेक्शन लगा देता है।
ग्रामीणों ने सीएससी प्रभारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक अप्रशिक्षित चिकित्सक के इलाज से पहले भी कई लोगों की हालत बिगड़ चुकी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।