फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Unmarried 10th class student becomes mother

बिन ब्याही दसवीं की छात्रा बनी मां: छात्रा को हुआ पेट में दर्द, शौचालय में दिया बच्ची को जन्म, यह है मामला

Mon, 13 Nov 2023 07:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 07:23 PM IST
सार

हाथरस के बागला जिला अस्पताल के शौचालय में दसवीं की एक छात्रा बिन ब्याहे मां बन गई। छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। छात्रा को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था, पर वहां पर छात्रा ने बच्ची को जन्म देकर सभी को चौंका दिया। हाथरस में इस मामले की चर्चा रहीं।

विज्ञापन
Unmarried 10th class student becomes mother
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में हाईस्कूल की बिन ब्याही छात्रा ने 12 नवंबर की देर शाम बागला जिला अस्पताल के शौचालय में बच्ची को जन्म दे दिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल आए थे। जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। 

विज्ञापन


शौचालय में बच्ची का जन्म
18 वर्षीय छात्रा की मथुरा जिले के एक गांव में ननिहाल है। युवती ननिहाल में रहकर दसवीं की पढ़ाई कर रही है। इस साल युवती को हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शामिल है। रविवार की देर शाम को छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। उसने परिजनों से पेट में दर्द की शिकायत की।परिजन उसे इलाज के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। युवती की हालत देखकर चिकित्सक व स्टाफ कुछ समझ नहीं सके। कुछ देर बाद युवती अस्पताल के शौचालय में गई और वहां उसने बच्ची को जन्म दिया। बताया जाता है कि बच्ची शौचालय की शीट में ही फंस गई। जब इसकी जानकारी चिकित्सक व अस्पताल के स्टाफ को जानकारी हुई तो खलबली मच गई। 
विज्ञापन


आनन-फानन इसकी सूचना जिला महिला अस्पताल के अधिकारियों को दी गई। जिला अस्पताल से चिकित्सक व स्टाफ वहां पहुंच गए और प्रसव के बारे में जानकारी ली। स्टाफ ने कड़ी मशक्कत के बाद टॉयलेट की शीट में फंसी बच्ची को जैसे-तैसे बाहर निकाला। आनन-फानन जच्चा और बच्चा को जिला महिला अस्पताल लाया गया। यहां बच्ची को जिला महिला अस्पताल के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती किया गया। अब जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य बताए जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक से थे नजदीकी संबंध
जिला महिला अस्पताल में भर्ती बच्ची को जन्म देने वाली युवती ने बताया कि वह मथुरा जिले के एक गांव में अपनी ननिहाल में रहकर हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही है। इस दौरान उसके एक युवक से नजदीकी संबंध हो गए। वह कब गर्भवती हो गई, उसे पता हीं नहीं चला। छात्रा ने बताया कि उसे एक गंभीर बीमारी है। इस कारण उसे गर्भवती होने के बारे में पता नहीं नहीं चला। युवती ने बताया कि जब इस बारे में उसने फोन कर युवक को जानकारी देने का प्रयास किया तो युवक अब फोन नहीं उठा रहा है।

फोन से बागला जिला अस्पताल के शौचालय में प्रसव होने की सूचना मिली थी। इस पर तुरंत ही चिकित्सक और स्टाफ को मौके पर भेजा गया। जच्चा और बच्चा दोनों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। उच्चधिकारियों व पुलिस को भी अवगत कराया गया है।-डॉ. शैली सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, बागला जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed