{"_id":"652c02fc0356c63f8708b0a1","slug":"unknown-vehicle-collides-with-two-bikes-on-agra-aligarh-highway-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दो बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दो बाइक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच घायल
Sun, 15 Oct 2023 08:49 PM IST
चमन शर्मा
नीटू कुमार शर्मा, अमर उजाला, हाथरस
नीटू कुमार शर्मा, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 08:49 PM IST
सार
आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित पर एक अज्ञात वाहन ने दो बाइकों पर सवार पांच लोगों में टक्कर मार दी। टक्कर से पांचों लोग घायल हो गए। जिसतें से दो को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 अक्तूबर की देर शाम आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित 14 नंबर भट्टे के निकट गीता फार्म हाउस के पास दो बाईकों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन
देर शाम कस्बा सासनी से काम कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार मुस्तकीम पुत्र यूनुस एवं आरिफ पुत्र रहीस निवासी सुसायत खुर्द एवं तीन अन्य बाइक सवारों में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, बाइक क्षतग्रस्त हो गईं। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए, उन्होंने एंबुलेंस के जरिए घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ भिजवाया। सूचना पाकर घायलों के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। घायलों में दो की हालत सही और तीन की गंभीर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन