{"_id":"667c42f0bd4323cc20094bce","slug":"unidentified-body-found-in-drain-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नाले में मिला अज्ञात शव, शरीर पर चोट के निशान, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नाले में मिला अज्ञात शव, शरीर पर चोट के निशान, मची खलबली
Wed, 26 Jun 2024 10:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:04 PM IST
सार
शव पानी में बीच नाले में फूला हुआ पड़ा था। पुलिस ने स्थानी लोगों की मदद से शव को नाले से निकलवाया। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
गंदे नाले मे पडे़ शव को देखते लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
सासनी-विजयगढ़ रोड स्थित नाले में 26 जून की शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
26 जून की शाम नाले में लोगों को शव दिखाई दिया। शव मिलने की खबर क्षेत्र में खलबली मच गई। शव पानी में बीच नाले में फूला हुआ पड़ा था। पुलिस ने स्थानी लोगों की मदद से शव को नाले से निकलवाया। शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शरीर पर चोट के निशान थे। क्राइम प्रभारी विजय पाल सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन