फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Under pressure to meet the loan recovery target

Hathras News: लोन वसूली का लक्ष्य पूरा करने के दवाब में फाइनेंसकर्मी ने गेट पर सिर मारकर दी जान

Sat, 02 Aug 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 02 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Under pressure to meet the loan recovery target
सादाबाद के एक युवक राज चौधरी ने आगरा में एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में कांच के गेट में सिर मारकर अपनी जान दे दी। उनके पिता का आरोप है कि राज पर कंपनी का जोनल मैनेजर लोन वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए दबाव बना रहा था, जिसकी वजह से उसने जान दी है।
विज्ञापन


घटना बुधवार रात आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में मित्रता फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में हुई, गंभीर हालात में राज चौधरी को आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार शाम उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद राज चौधरी का शव उनके गांव नगला रद्दू नौगांव में पहुंचा। उनके पिता बलबीर सिंह ने बताया कि राज करीब छह माह से आगरा की मित्रता फाइनेंस कंपनी में बतौर रिकवरी एजेंट काम कर रहे थे। कंपनी का जोनल मैनेजर अनुराग रावत राज को वसूली कम करने पर तीन दिन से प्रताड़ित कर रहा था। सैंया एसओ ने बताया कि जोनल मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed