फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Uncle and nephew died in tractor-trolley collision

Hathrtas Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की बाइक से टक्कर, चाचा-भतीजे की मौत

Fri, 15 Mar 2024 11:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 11:53 PM IST
सार

चाचा और भतीजा रात को मुरसान के गांव बमनई में अपनी रिश्तेदारी में बाइक से आ रहे थे। गांव के निकट आते ही उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Uncle and nephew died in tractor-trolley collision
अनूपपुर में सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई के निकट 14 मार्च की रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। जिस ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा हुआ, वह भी एक मृतक की बुआ के परिवार की बताई गई है।

विज्ञापन


बता दें कि मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई में मनी सिंह (50) पुत्र प्रेमचंद व बंटी (20) पुत्र राकेश निवासीगण टेढ़ी बगिया आगरा 14 मार्च की रात को मुरसान के गांव बमनई में अपनी रिश्तेदारी में बाइक से आ रहे थे। गांव बमनई में बंटी की बुआ सुमन की ससुराल है। बंटी व मनी सिंह बमनई में सुमन के घर जा रहे थे। गांव के निकट आते ही उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


बंटी को हाथरस अस्पताल भेज दिया। मनी सिंह को आगरा रेफर कर दिया गया। बंटी ने बृहस्पतिवार की रात को दम तोड़ दिया और मनी सिंह ने शुक्रवार की सुबह आगरा अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed