{"_id":"6a82181ac66ca182550c7912","slug":"typhoid-strikes-three-members-of-the-same-family-fall-ill-hathras-news-c-56-1-hts1004-152838-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: टाइफाइड का वार, एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: टाइफाइड का वार, एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार
Mon, 17 Aug 2026 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
टाइफाइड होने पर जिला अस्पताल में भर्ती विवेक।संवाद
- फोटो : Samvad
मोहल्ला रमनपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों में टाइफाइड के लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। आशंका जताई जा रही है कि दूषित पानी पीने से ये लोग बीमार हुए हैं। फिलहाल तीनों का जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार शुरू कर दिया गया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
मोहल्ला रमनपुर निवासी दिनेश के 11 वर्षीय बेटे विवेक को बृहस्पतिवार की सुबह अचानक बुखार आया था। बृहस्पतिवार रात को छोटा बेटा निखिल (9) भी बीमार पड़ गया और फिर शुक्रवार को दिनेश की पत्नी रूबी की भी तबीयत खराब हुई। शुरुआत में साधारण वायरल समझकर परिजन केमिस्ट से लेकर इन्हें दवा खिला रहे थे, लेकिन शनिवार को जब बुखार तेज हुआ तो प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया।
वहां खून की जांच कराई तो तीनों को टाइफाइड निकला। भर्ती करने की सलाह पर दिनेश तीनों को रविवार की सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बदा भर्ती किया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि टाइफाइड की पुष्टि के लिए मरीजों के खून की दोबारा जांच कराई जाएगी। हालांकि, फिलहाल गंभीर लक्षणों के आधार पर तीनों का प्राथमिक और लक्षणात्मक उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी और बचाव के उपाय
-हमेशा उबालकर या अच्छी तरह से फिल्टर किया हुआ पानी ही इस्तेमाल करें।
-आसपास जलभराव न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-बुखार या अन्य लक्षण महसूस होने पर घरेलू इलाज की बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से संपर्क करें।