{"_id":"671f8217b5a5ec475804cb86","slug":"two-youths-died-in-road-accidents-in-hathras-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accidents: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की गई जान, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accidents: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की गई जान, परिवार में छाया मातम
Mon, 28 Oct 2024 05:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 28 Oct 2024 05:53 PM IST
सार
हाथरस जंक्शन क्षेत्र में हाथरस-जलेसर मार्ग पर दो बाइकें आपस में टकरा गईं। मेंडू से गंगचौली मार्ग पर बाइक बुग्गी से टकरा गई। दोनों हादसों में दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। त्योहार से पहले हुए इन हादसों से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
दो बाइक आपस में टकराईं
27 अक्तूबर देर रात हाथरस जंक्शन क्षेत्र में हाथरस-जलेसर मार्ग पर दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक बाइक पर सवार एटा के थाना सकरौली क्षेत्र के गांव अठावल निवासी 32 वर्षीय संजय पुत्र राजवीर सिंह मौके पर ही मौत हो गई। संजय गांव लाड़पुर में एक कोल्ड स्टोर पर काम करता था। दूसरी बाइक पर सवार युवक भी बुरी तरह घायल हो गया। संजय ने अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है।
विज्ञापन
बाइक बुग्गी से टकराई
दूसरा हादसा रात को मेंडू से गंगचौली मार्ग पर हुआ। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली निवासी 20 वर्षीय अरुण पुत्र करन सिंह गुजरात में एक फैक्टरी में काम करता था। त्योहार के मौके पर वह घर आया था। वह रविवार को मेंडू से दोस्तों के साथ गांव वापस जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक बुग्गी से टकरा गई। उसकी भी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहां उनके परिजन भी पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन