{"_id":"67b4e9e474597734750bc4bf","slug":"two-youths-collided-on-the-road-both-sides-fought-and-threw-bricks-and-stones-sasni-news-c-259-1-ssn1001-101629-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रास्ते में टकराए दो युवक, दोनों पक्षों में मारपीट, चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रास्ते में टकराए दो युवक, दोनों पक्षों में मारपीट, चले ईंट-पत्थर
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर सीकुर में चाचा के घर से वापस आ रहा युवक गांव के ही एक अन्य युवक से टकरा गया। इससे दोनों के बीच मारपीट हो गई। दोनों युवकों के परिजनों को पता चला तो मामला तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों से जमकर ईंट-पत्थर फेंके गए, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
अकबरपुर सीकुर के टिंकू ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने चाचा के घर से वापस आ रहा था, तभी किशोरी लाल के पुत्र ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गालीगलौज करने लगा। उसने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट कर दी।
उसने परिजनों को बताया तो आरोपियों ने उनके घर में ईंट-पत्थर फेंक दिए। जिसमें उनके घर के लोग घायल हुए हैं। उसने थाने में तहरीर देकर आरोपी किशोरी लाल, बिट्टू ,रामवीर, कुलदीप ,संदीप, विशाल ,बॉबी अरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष के किशोरी लाल ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही युवकों ने उनकी पत्नी पुष्पा देवी को लोहे के घूसे से पीट दिया। पत्नी को सड़क पर खींचकर लोहे की सरिया एवं डंडों से पीटा। जिससे पत्नी के मुंह में गुम चोट आई है, भतीजे के सिर और आंख में भी चोट लगी है।
उन्होंने आरोपी राहुल, टिंकू, सूरजपाल, बनी सिंह, इलू, राजेंद्र, सेठी, राजेंद्र जॉनी, अवधेश, छेदी, अशोक,धर्मेंद्र एवं अन्य लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।